गुवाहाटी में आयोजित जैविक कृषि महोत्सव के दौरान ICAR-NBPGR की सहभागिता से स्थापित नौ सामुदायिक बीज बैंकों का लोकार्पण

गुवाहाटी में पीएम डिवाइन परियोजना के तहत आयोजित हुए दो दिवसीय (6-7मार्च2026) जैविक कृषि महोत्सव और प्रदर्शनी जो कि NECTAR द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें ICAR-NBPGR जो कि इस परियोजना में सहभागिता कर रहा है द्वारा असम और मेघालय के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासी किसानों को स्थानीय महत्व की फसलों के बीज की आपूर्ति हेतु स्थापित नौ सामुदायिक बीज बैंकों (Community Seed Banks) को श्री चंचल कुमार, (भा प्र से ) सचिव पूर्वोत्तर मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा , श्री सुरिंद्र कुमार भल्ला जी,सचिव, पूर्वोत्तर परिषद, भारत सरकार, डॉ अरुण कुमार शर्मा, महानिदेशक, NECTAR, डॉ विद्युत चंद्रम डेका, कुलगुरु, असम कृषि विश्वविद्यालय,जोरहाट, डॉ वी एम तिवारी, निदेशक, CSIR-NEIST, जोरहाट एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों और पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के किसानों की गरिमामय उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक बीज बैंकों की व्यवस्था हेतु हिंदी, अंग्रेजी एवं असमी भाषा में तैयार की गई पुस्तिका को भी रिलीज किया गया।इस अवसर पर NHB के सलाहकार डॉ अशोक यादव जी, ICAR-NBPGR से डॉ पीके सिंह, डॉ एस के मलिक, डॉ सुवर्णा हजोंग, डॉ जी डी हरीश , डॉ सोयमचिंतन, AICRP on PEASEM के परियोजना समन्वयक डॉ राकेश शारदा,उनके तकनीकी अधिकारी श्री विशाल जी , MPUA&T Udaipur से डॉ मंजीत सिंह एवं NECTAR के डॉ कृष्ण कुमार, डॉ राकेश शर्मा, डॉ कॉलिंन, डॉ प्रभात बोरपुजारी , डॉ सुनीता, सुश्री भरत फूकन, सिमोन फूकन,सुश्री सुलक्षणा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Scroll to Top